Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

अटेर विधानसभा सीट के एक बूथ पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इन 2 नेताओं के बीच है मुकाबला

2 min read
Text Size:

 एक तरफ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद अब 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां तेज हो चली है, वही दूसरी तरफ भिंड की अटेर विधानसभा सीट के एक मतदन केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान करवाया जा रहा है। अटेर विधानसभा क्षेत्र के किशुपुरा मतदान केंद्र 71 के बूथ क्रमांक 3 पर वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस बूथ पर 1223 वोटर हैं। सुबह नौ बजे तक 10 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां 89‎ प्रतिशत मतदान हुआ था। ‎

बाएं हाथ की मध्यमा पर लगाई जा रही स्याही

अबतक मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।चुंकी वोटर्स एक बार वोट कर चुके है, ऐसे में पुनर्मतदान करने वाले मतदाता के अब बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में अमित स्याही लगाई जा रही है। मतदाताओं को मोबाइल फोन लेकर बूथ में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता के अन्य सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस विधानसभा सीट पर प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और अटेर के मौजूदा विधायक अरविंद सिंह भदौरिया का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे से है।

इसलिए हो रहा है पुनर्मतदान

बता दे कि भारत निर्वाचन आयोग ने गोपनीयता भंग होने के कारण पुनर्मतदान का आदेश दिया क्योंकि चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने किशुपुरा में संबंधित बूथ पर मतदान का वीडियो बना लिया था।वही भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली अटेर विधानसभा क्षेत्र के 16 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी और इस संबंध में एमपी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी ज्ञापन दिया था और आरोप लगाया था कि पीठासीन अधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया है।इसके बाद भिंड कलेक्टर और जिला रिटर्निंग अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने मतदान दल के चार सदस्यों को गोपनीयता के उल्लंघन के लिए निलंबित कर दिया ।पुनर्मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply