Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

डब्लूओएएच क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन का आयोजन

2 min read
Text Size:

भारत ने 13 से 16 नवंबर, 2023 तक एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए डब्ल्यूओएएच क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन की मेजबानी की। यह 4 दिवसीय कार्यक्रम नई दिल्ली में पशुपालन और डेयरी विभाग, एमओएफएएचडी द्वारा आयोजित किया गया था।

   

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की मेजबानी करने का निर्णय मई 2023 में पेरिस में डब्ल्यूओएएच के प्रतिनिधियों की विश्व सभा के 90वें आम सत्र के दौरान किया गया था। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मत्स्य पालन और राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान ने राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में की थी।

24 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्रीय निजी क्षेत्र और निजी पशु चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें भौतिक रूप से भाग लिया, जबकि अन्य लोग अभाषी माध्यम से शामिल हुए।

पशु स्वास्थ्य मुद्दों पर किया गया विचार–विमर्श

वैश्विक और क्षेत्रीय संगठनों के  डेलीगटेस और प्रतिनिधियों ने बर्ड फ्लू/एवियन इन्फ्लूएंजा, रेबीज, एफएमडी, एएसएफ, एलएसडी जैसे महत्वपूर्ण पशु स्वास्थ्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और इन बीमारियों की सीमाहीन प्रकृति के कारण एक सहयोगी क्षेत्रीय दृष्टिकोण की आवश्यकता को पहचाना। सूचना साझा करने और पशु चिकित्सा सेवाओं, सार्वजनिक स्वास्थ्य और वन्यजीव संरक्षण सहित पर्यावरणीय स्वास्थ्य से जुड़े बहु-क्षेत्रीय समन्वय तंत्र स्थापित करने के महत्व पर जोर देते हुए, विमर्शों ने मजबूत नीति और कानूनी ढांचे की आवश्यकता को रेखांकित किया।  बैठक में टीकाकरण, डिजीज इंटेलिजेंस, सक्षम प्रयोगशालाओं और एक कुशल पशु चिकित्सा कार्यबल जैसे निवारक उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इंडोनेशिया करेंगा 34वें डब्ल्यूओएएच क्षेत्रीय सम्मेलन की मेजबानी

इंडोनेशिया ने एशिया और प्रशांत के लिए 34वें डब्ल्यूओएएच क्षेत्रीय सम्मेलन की मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त की है। एशिया प्रशांत क्षेत्रीय आयोग, डब्ल्यूओएएच के अध्यक्ष डॉ. बाओक्सू हुआंग ने समापन सत्र के दौरान धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply