बच्चों को बांटी जरूरत की सामग्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। तिनका सामाजिक संस्था द्वारा मध्यप्रदेश में संचालित कराते सेंटरों पर दिलों की दीपावली पिछले 10 वर्षो से मनाई जा रही है। जिसमें जरूरत मंद खिलाड़ी व व्यक्तियों को जरूरत की चीजें जैसे कपड़े, बच्चों की किताबें, पढ़ाई की सामग्री, बच्चो के खिलौने, मिठाई, नमकीन, ठंड से बचने के लिए साल, कम्बल आदि सामग्री दी जाती है। कराते कोच विकास वर्मा ने बताया कि ग्राम झाड़बीड़ा में तिनका के द्वारा पहली बार बच्चों के साथ दिलों की दिवाली मनाई गई। जिसमें लगभग 40 बच्चें शामिल हुए। इस दौरान बालिकाओं ने रंगोली बनाई एवं बच्चों को पढ़ाई से संबंधित सामग्री, कपड़े, फटाखे लड्डू नमकीन आदि बाटे गए। कार्यक्रम तिनका सामाजिक संस्था के मार्गदर्शन में किया गया।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!