छुरा लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात कोतवाली पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा। उसके पास से छूरा बरामद किया गया है। शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र में दूध डेयरी चौराहे पर पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसे रोकने पर वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजकुमार उर्फ बल्ली उम्र 32 साल निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड होना बताया। आरोपी की कमर के बायीं तरफ एक धारदार छुरा छुपा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आचार संहिता का उल्लंघन कर अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहा था। उस पर कार्रवाई की गई है।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!