नेशनल गेम्स में हेण्डबॉल के लिए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार खेल युवा कल्याण मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा 37वां नेशनल गेम्स गोवा में 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक आयोजित किया जा है, जिसमें हैण्डबॉल खेल विधा का आयोजन 5 से 9 नवम्बर तक आयोजित होगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हरदा उमा पटेल ने बताया कि जिले के हैण्डबॉल ग्राउण्ड से ऋषि परसाई का नेशनल गेम्स के लिए चयन हुआ है। ये हमारे जिले के लिए बड़े गौरव की बात है कि ऋषि परसाई म.प्र. की टीम में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि के लिए जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी हरदा उमा पटेल सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!