बाईक भिड़ंत में दो घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सुल्तानपुर बस स्टैंड के पास बने एक ढाबे के सामने हरदा से स्कूल जा रहे एक शिक्षक और धुरगाड़ा से हरदा आ रहे एक युवक की बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें धुरगाड़ा निवासी युवक दीपक राजपूत व शिक्षक पवन सातनकर गंभीर से रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को दी, लेकिन एक घंटे बाद भी एम्बुलेंस के मौके पर नहीं पहुंच पाई। जिससे घायलों को मार्ग से गुजर रहे कांग्रेस के प्रचार वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गौरतलब रहे कुकरावद के सुल्तानपुर बस स्टैंड के पास आए दिन हादसे होते रहते है। लेकिन यहां पर होने वाले हादसों और तेज रफ्तार गुजरने वाले वाहनों की गति पर लगाम कसने अब तक प्रशासन ने स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाए गए हैं।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!