Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

इरान की जेल में बंद नोबल शांति पुरस्‍कार विजेता नरगिस मौहम्‍मदी की चिकित्‍सा सहायता पर जेल अधिकारियों ने रोक लगाई

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- इरान की जेल में बंद नोबल शांति पुरस्‍कार विजेता नरगिस मौहम्‍मदी को चिकित्‍सा सहायता पर जेल अधिकारियों ने रोक लगा दी है। वह इस समय तेहरान की एक जेल में बंद हैं।

उनके परिवार ने कहा है कि नरगिस मौहम्‍मदी के जीवन को खतरा है। उन्‍हें ह्रदय और फेफडों से जुडी स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍या है। जेल वार्डन ने बताया कि उच्‍च अधिकारियों के आदेशानुसार नरगिस मौहम्‍मदी को बिना हिजाब पहने अस्‍पताल में भर्ती नही कराया जा सकता। उन्‍होने हिजाब पहनने से इंकार कर दिया है।

नरगिस मौहम्‍मदी को इरान में महिलाओं उत्‍पीडन के खिलाफ उनके प्रयासों के लिए पिछले महीने नोबल पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई थी। इरान में 1979 में इस्‍लामिक क्रांति के बाद से महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्‍थानों पर हिजाब पहनना अनिवार्य है।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply