अनोखा तीर, हरदा। बुंदेलखंडी कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज संगठन के तत्वावधान में गौर छात्रावास में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण गौर ने की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश गौर, सेवानिवृत शिक्षक आरएस गौर ने सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजनारायण गौर द्वारा किया गया। आभार शिक्षक राधेश्याम गौर ने माना। कार्यक्रम के पश्चात सभी सामाजिक लोगों ने घंटाघर चौक पर पहुंच कर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जय घोष किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष माखनलाल पटेल, छात्रावास समिति सचिव शिक्षक एनपी गौर, विवाह समिति अध्यक्ष लवकुश गौर, पूर्व विवाह समिति अध्यक्ष जयनारायण गौर, युवा संगठन जिलाध्यक्ष पवन गौर, सेवानिवृत्त शिक्षक एसएन गौर, उपाध्यक्ष गोपाल पटेल, पूर्व युवा संगठन जिलाध्यक्ष दिलीप गौर, हरदा नगर इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश गौर, सचिव ऋषि गौर, प्रभुदयाल गौर, मीडिया प्रभारी दीनबंधु गौर, युवा संगठन उपाध्यक्ष आलोक गौर, अशोक गौर, अभिलाष गौर, रविशंकर गौर सहित सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

