माल्यार्पण कर मनाई सरदार पटेल की जयंती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर संस्था की प्राचार्य डॉ.संगीता बिले ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रीमती बिले ने सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात रन फॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी की दौड़ स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय हरदा से प्रारंभ होकर नेहरू स्टेडियम, महाराणा प्रताप कॉलोनी और सिंधी कॉलोनी होते हुए महाविद्यालय में समाप्त हुई। समापन स्थल में संस्था की प्राचार्य डॉक्टर संगीता बिले ने राष्ट्रीय एकता और मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शासकीय आदर्श महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.वीके अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई प्रभारी डॉ.सीपी गुप्ता, डॉ.हरिहर लभानिया, डॉ.सावेंद्र पटेल, डॉ.धर्मेंद्र शाक्य आदि उपस्थित रहे। रन फॉर यूनिटी में शहर के सभी महाविद्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सबसे अंत में आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर सीपी गुप्ता ने कहा कि वास्तव में सरदार वल्लभ भाई पटेल आधुनिक भारत के शिल्पकार और दृढ़ इच्छा शक्ति के राजनेता थे, उनमें चाणक्य की कूटनीति और चुंद्रगुप्त जैसा साहस था। आज हम कश्मीर से कन्याकुमारी, हिमाचल से गुजरात तक हर तरफ जो तिरंगा झंडा लहराता देख रहे हैं, उसके कर्णधार सरदार वल्लभभाई पटेल ही थे। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल कक्ष में किया गया।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!