अज्ञात युवक का शव मिला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम पचोला में रविवार सुबह अज्ञात शव मिला है। शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हंडिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव के कोटवार से सूचना मिली कि पचोला से करीब एक किलोमीटर आगे नर्मदा नदी के बैक वाटर में एक युवक का शव पानी में तैरता मिला है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो 30 से 35 वर्ष के अज्ञात युवक का शव 4 से 5 दिन पुराना है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!