वाहन दुर्घटना के चलते 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इलाज के लिए हरदा लाते वक्त तोड़ दिया दम

 

अनोखा तीर, हरदा। अपने खेत से वापस घर जा रहे बुजुर्ग को रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार दोपहर ग्राम रूनझुन में बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद राहगिरों की मदद से घायल को खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। लेकिन इलाज के लिए हरदा लाते वक्त बुजुर्ग की मौत हो गई। चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बलिराम पिता सुखदेव हरसोरे उम्र 60 साल अपने खेत से वापस घर जा रहा था, तभी रूनझुन बस स्टैंड के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन से उन्हें टक्कर मार दी। जिससके चलते बलिराम को सिर, हाथ और दोनों पैर में गंभीर चोट आईं थी। मृतक के बेटे माखनलाल ने बताया कि वे तीन भाई और दो बहनें हैं। उन्होंनें बताया कि अचानक हुए हादसे के कारण परिवारजन गमगीन हैं। उधर, पुलिस ने शाम को शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामले में मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले की तलाश भी शुरू कर दी है।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!