Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं को सेनापति की तरह कार्य करना होगा – ज्योतिरादित्य सिंधिया

4 min read
Text Size:

ग्वालियर- मध्य प्रदेश का 2023 का विधानसभा चुनाव स्वाभिमान का चुनाव है। यह लड़ाई किसी दल की लड़ाई नहीं ,बल्कि प्रदेश की 9.5 करोड़ जनता के स्वाभिमान की लड़ाई है। कांग्रेस के काल में मध्य प्रदेश की जनता ने बहुत बुरा काल देखा है। भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के अलावा कांग्रेस ने जनता को और कुछ नहीं दिया। इसीलिए जरूरत है कि भाजपा का कमल हर बूथ पर खिलाएं। आपकी मेनहत से मध्य प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। यह बात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शिखा गार्डन कंपू, हरे शिव गार्डन लक्ष्मीगंज में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अलग ही अंदाज में कार्यकर्ता को चुनाव जीतने का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीखना चाहिए। वह देश को विकसित बनाने के लिए 18 घंटे काम करते हैं और हम सभी को भी यह चुनाव जीतने के लिए दिन-रात एक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दादी राजमाता ने कभी भी राजनीति या कुर्सी के लिए काम नहीं किया, बल्कि जनसेवा के मकसद से काम किया। यह हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवाजी महाराज के 320 किले थे और उनकी सेना में कार्यकर्ता सेनापति हुआ करते थे और वो सेनापति महाराज शिवाजी के किले की रक्षा करते थे। यह जिम्मेदारी सेनापति की ज़िम्मेदारी थी कि इन किलों से दुश्मन सेना को दूर रखा जाए। इसकी सुरक्षा व क़िले के आस पास के गांवों की सुरक्षा इनकी जिम्मेदारी थी। वैसे ही ग्वालियर चंबल क्षेत्र के हर बूथ को कार्यकर्ता एक क़िला मान के चलें और सेनापति की तरह इन किलों की रक्षा करें। क्योंकि झूठ फैलाने वाले इस समय सक्रिय हैं और उन्हें वोट की ताकत से जवाब देना है।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर एक-एक कर संवाद किया और उन्हें बूथ पर मजबूती से काम करने का मंत्र दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बूथ की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आपकी मेहनत से ही पार्टी की प्रचंड मतों से जीत होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जीत के लिए 9 सूत्र बताए, जिसमें सोशल मीडिया के इस्तेमाल से लेकर, भाजपा की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जन-जन से आपसी संबंध बनाने जैसे विषय शामिल हैं।

पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुझे बूथ सम्मेलन करने की जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसी के अंतर्गत ये बूथ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ये दर्शाती है कि भाजपा के प्रति लोगों के बीच कितना प्रभाव है। भाजपा की योजनाएं और नीतियां लोगों का जीवन स्तर बदल रहीं हैं। इन्हीं योजनाओं के सहारे फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि विधानसभा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर मुझे पूरा भरोसा है कि वे जिस जोश और उत्साह के साथ प्रचार कार्य में जुटे हुए हैं उससे यह बिल्कुल साफ है कि दक्षिण विधानसभा में बंपर जीत के साथ पूरी तरह से कमल खिलेगा। मगर हमें यह जानकर घर नहीं बैठना है ,बल्कि दोगुना उत्साह और जोश के साथ मतदाताओं के बीच में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जाना है एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करना है।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक विवेक जोशी, विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह जादौन, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, गंगाराम बघेल, नगर निगम के सभापति मनोज तोमर, बृजेंद्र सिंह जादौन, महामंत्री विनोद शर्मा, राजू पलैया, किशन मुदगल, नवीन पराण्डे, मुलायम सिंह यादव, विनय सेन, सुघर सिंह पवैया आदि उपस्थित रहे।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply