Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्‍यप्रदेश के लोगों को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन मांगा

1 min read
PM Cares for Children Scheme: PM मोदी की बेसहारा बच्चों को सौगात, हर महीने मिलेगा 4000 ₹ स्टाइपेंड; 23 साल की उम्र में मिलेंगे 10 लाख
Text Size:
भाजपा इस पत्र को घर-घर पहुंचायेगी

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मध्‍यप्रदेश के लोगों को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन मांगा है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के लोगों ने भाजपा को पिछले 20 वर्षों से समर्थन दिया है और वह इसे आगे भी जारी रखें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण मध्‍यप्रदेश देश की शीर्ष तीन राज्‍य अर्थव्‍यवस्‍थाओं में शामिल होने के करीब है। उन्‍होंने बताया कि राज्‍य भाजपा सरकार की विभिन्‍न सामाजिक योजनाओं के कारण राज्‍य के एक करोड छत्‍तीस लाख से अधिक लोग गरीबी से बाहर आये हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश यह देख रहा है कि वर्ष केन्‍द्र में भाजपा सरकार आने के बाद मध्‍यप्रदेश में कैसे नई ऊंचाईयां हासिल की हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान मध्‍यप्रदेश बीमारू राज्‍य हुआ करता था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग कैसे भूल सकते हैं कि वर्ष पहले राज्‍य में बिजली, पानी और सडक जैसी बुनियादी सुविधायें नहीं थी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा में लोगों के विश्‍वास ने राज्‍य को देश की शीर्ष दस अर्थव्‍यवस्‍थाओं में पहुंचा दिया है। भाजपा इस पत्र को चुनाव प्रचार के दौरान घर-घर पहुंचायेगी।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply