प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत इन अधिकारियों के तबादले, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है।  यूपी के सहारनपुर और लखीमपुर खीरी जिले के मुख्य विकास अधिकारी बदले गए हैं और कुछ को अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है। इस संबंध में नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

इन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार कुशवाहा को अपर निदेशक एसजीपीजीआई लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुमित राजेश महाजन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बाराबंकी को मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर के पद पर नई तैनाती प्रदान की गई है, इसी तरह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कन्नौज पवन कुमार मीणा को मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर  बनाया गया है। आईएएस सुमित राजेश को लखीमपुर खीरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। इसके पहले उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग को ग्रेटर नोएडा का एसीईओ बनाया गया है।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!