जिंदगी भर मिलेगी पेंशन, बुढापें में नहीं सताएगी पैसों की टेंशन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

यदि पहले से तैयारी न हो तो रिटायरमेंट के बाद कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खासकर उन लोगों के लिए जो एक साथ बड़ी रकम का निवेश नहीं कर सकते हैं। मिडिल क्लास व्यक्ति फैमिली सैलरी पर निर्भर होती। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के बाद जो बचता है केवल उसकी बचत की कर पाता है। ऐसे में एकमुश्त निवेश करना इनके लिए कठिन हो सकता है। लेकिन मार्केट में अलग-अलग योजनाएं उपलब्ध हैं। जिसमें लंबे समय से लिए थोड़ा -थोड़ा इन्वेस्ट करके रिटायरमेंट तक अच्छा फंड बनाया जा सकता है। साथ ही रेगुलर पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। आईडीबीआई फेडरल भी कुछ ऐसी योजनाएं चला रहा हैं। ये रिटायरमेंट प्लान निवेशकों को लंबे समय तक सेविंग का ऑप्शन देता है। ताकि बुढ़ापे में पॉलिसहोल्डर अपने जरूरतों को पूरा कर सकें और आराम से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

स्मार्ट ग्रोथ प्लान

इस स्कीम में 40 से 80 वर्ष उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। इसका खरीद मूल्य कम से कम 1,50,000 रुपये है। एनुइटि पेआउट यानि पेंशन के मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक का विकल्प चुन सकते हैं। 1.5 लाख रुपये के निवेश पर सलाना 12000 रुपये और 1000 रुपये मंथली पेंशन का लाभ मिलता है। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर कrती है।

गरंटिड लाइफटाइम इनकम प्लान

इस स्कीम के तहत ज़िंदगी भर इनकम की गारंटी मिलती है। 45 वर्ष से 85 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश शुरू कर सकता है। पॉलिसी का खरीद मूल्य न्यूनतम 1.5 लाख रुपये और अधिकतम की कोई सीमा नहीं होती। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर होती है। न्यूनतम 1000 रुपये मंथली पेंशन का मिल सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 116

Leave a Reply

error: Content is protected !!