जिला कांग्रेस महामंत्री दिनेश राठौर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

 विधानसभा चुनाव के मध्य नजर प्रदेश कांग्रेस द्वारा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई है। जिसमें नीमच जिले की मनासा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 228 से पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र नाहटा को पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, अब नाहटा को उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर कांग्रेस में विरोध के स्वर भी सुनाई देने लगे हैं।

संगठन के निर्णय को बताया गलत

मनासा के कांग्रेस नेता और जिला कांग्रेस के महामंत्री दिनेश राठौर ने संगठन के इस निर्णय को गलत बताया है और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के नाम लिखा है, जिसमें उन्होंने बाहरी और पैराशूट उम्मीदवार को टिकट देने जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।]

237 Views

Leave a Reply