Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंदौर के सराफा व्यापारी से साढ़े 3 किलो सोना किया जब्त

1 min read
Text Size:

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर के एक सराफा व्यापारी से साढ़े तीन किलो सोना जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साथ ही निर्वाचन विभाग की टीम और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचना दी गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच शुरू में जुटी है। आइए जानें विस्तार से…

शक होने पर ली तलाशी

दरअसल, रविवार की देर रात एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में अंधमुख बाईपास से ऑटो में सवार होकर जबलपुर शहर आते वक्त देखा गया। तभी गढ़ा पुलिस ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली। जिसमें उन्हें सोने की जेवरात मिले। वहीं, पुलिस ने इन जेवरातों के दस्तावेजों को लेकर जानकारी मांगी तो सर्राफा व्यापारी कुछ भी नहीं बता पाया। लिहाजा, गढ़ा पुलिस ने सर्राफा व्यापारी सौरभ जैन को अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंची।

अलर्ट मोड़ में पुलिस

कार्रवाई को लेकर जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के हर तरफ पुलिस को अलर्ट किया गया है। जिसके तहत, हर जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply