Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
राष्ट्रीय

कई वर्षों के बाद पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर की यात्रा विशेष रही: पीएम मोदी

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर को अवश्य देखने का सुझाव दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया: अगर कोई मुझसे पूछे- कि आपको उत्तराखंड में कोई एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए।

इनकी प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपका मन मोह लेगी। बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई प्रसिद्ध जगहें हैं और मैंने भी अक्सर राज्य का दौरा किया है। इसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ के पवित्र स्थान शामिल हैं, जो सबसे यादगार अनुभव हैं। लेकिन, कई वर्षों के बाद पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर की यात्रा विशेष रही है।”

167 Views
What do you think?

Leave a Reply