कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, हरदा से रामकिशोर दोगने को बनाया उम्मीदवार

हरदा- लंबे इंतजार और बैठकों में चले मंथन के बाद नवरात्रि के पहले दिन आखिरकार एमपी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मौजूदा कई विधायकों को दोबारा से मौका दिया गया है।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एमपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। आज नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने 144 नामों के साथ पहली सूची जारी की है। इस लिस्ट में 230 विधानसभा सीटो में से 144 के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लडे़ंगे, वही दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन और भाई लक्ष्मण सिंह पर भी दोबारा से भरोसा जताया गया है।

लिस्ट में प्रमुख नाम

इसमें पूर्व मुख्खमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से, जयवर्धन सिंह राघौगढ़ से, गोविंद सिंह लहार से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा तरुण भनोट, विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन वर्मा, उमंग सिंघार, विक्रांत भूरिया, बाला बच्चन, हिना कावंरे, संजय यादव, जयवर्धन, सतीश सिकरवार, केपी सिंह, सुरेश राजे, प्रवीण पाठक और जीतू पटवारी सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं।

बता दें बीते दिनों ही पीएससी के कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया था कि दिल्ली में लगभग 140 सीटों पर उम्मीद वालों के नाम को लेकर कांग्रेस ने मंथन किया था। उनमें से अब आज नवरात्री के पहले दिन 144 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है। भाजपा ने काफी समय पहले की प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जा रहा था। वहीं अंतत: कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।

266 Views

Leave a Reply