मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित 219 प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित 219 प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक नए शिक्षकों की नियुक्ति न हो जाए तब तक सेवानिवृत्त शिक्षकों से ही सेवाएं ली जाएं और उन्हें एक फिक्स मानदेय दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा , पिछले छह वर्ष के अंदर लगभग छह लाख सरकारी नियुक्तियां हम लोगों ने प्रदेश से दी है जिसमें से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों की एक लाख 64 हजार से अधिक भर्तियां हुई है और यह भी व्यवस्था की गई कि हमारी शिक्षा के केन्द्र हमारे शिक्षण संस्थान शिक्षक विहीन न हो। अगर कोई शिक्षक रिटायर हो गया है, तो रिटायरमेंट के बाद उनको एक निश्चित मानदेय पर तब तक उसकी सेवाएं ली जाये तब तक की नये शिक्षकों की तैनाती न हो जाये।

92 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!