भारत और श्रीलंका के बीच हुई नौका सेवा की शुरुआत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

  भारत और श्रीलंका के आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत की गई है और दोनों देशों के बीच नौका सेवा शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की है जिसके बाद उन्होंने कहा कि “दोनों देशों के बीच अब तक चल रहे आर्थिक और राजनयिक संबंधों में ये शुरुआत अच्छी साबित होगी।” प्रधानमंत्री ने इस बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुत सी बातें कही।

इसके पहले केंद्रीय जल मार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने नागपट्टिनम से श्रीलंका के बीच शुरू की गई इस नौका सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को भी वर्चुअल रूप से शामिल होते हुए देखा गया।

मील का पत्थर होगी फेरी सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौका सेवा की शुरुआत को लेकर कहा कि “भारत और श्रीलंका लंबे समय से सभ्यता, संस्कृति और वाणिज्य का गहरा इतिहास साझा करते हुए आ रहे हैं। नौका सेवा की शुरुआत के साथ अब दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी भी बढ़ जाएगी। यह सेवा नागपट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच शुरू हुई है, जो हमारे बीच के संबंधों को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी।”

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!