केंद्र ने सेतु बंधन योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश में 118 करोड़ 50 लाख रुपये लागत की सात पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी

नई दिल्ली- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि सेतु बंधन योजना के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 118.50 करोड़ रुपये की संचयी लागत वाली कुल 7 पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं से सम्‍पर्क सुविधाएं बढ़ेंगी और सभी क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और अरुणाचल प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की राष्ट्र की प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।

113 Views

Leave a Reply