Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

जेल भरो आंदोलन के आह्वान पर एसपी- कलेक्टर ने कहा ऐसे किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं

2 min read
Text Size:

ग्वालियर में पिछले दिनों गुर्जर आन्दोलन के दौरान हुए उपद्रव और हुड्दंग को देखते हुए जेल भरो आंदोलन के आह्वान पर ग्वालियर पुलिस प्रशासन और ग्वालियर जिला प्रशासन दोनों अलर्ट हैं। पुलिस शहर के एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी है, पुलिस के जवान शहर में निगरानी रखे हुए है, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। उधर एसपी राजेश सिंह चंदेल और कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने देर रात वीडियो जारी लोगों से अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है।

एसपी बोले किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई 

ग्वालियर में राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति और भीम आर्मी द्वारा आयोजित जेल भरो आन्दोलन के बारे में एसपी राजेश सिंह चंदेल ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी आंदोलन की अनुमति नहीं दी गई है, अफवाहों से सावधान रहें , कोई भी अनैतिक गतिविधि में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी, जिले में धारा 144 और आचार संहिता लागू है इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि जो कोई भी सोशल मीडिया पर तरह की बातें कर रहा है उसपर हमारी नजर है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

कलेक्टर की अपील , किसी के बहकावे ना आयें 
उधर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने भी देर रात वीडियो जारी कर कहा कि शहर में किसी भी तरह की अनुमति जेल भरो आंदोलन या किसी अन्य कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है, उन्होंने जनता से अपील कि है कि किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं है , किसी के बहकावे में ना आयें, शहर में धारा 144 और आचार संहिता प्रभावी है , चुनाव आयोग बहुत सख्त है , किसी ने भी कानून तोड़ने या फिर कानून का उल्लंघन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
प्रशासन ने 6 अस्थाई जेल घोषित की 

आपको बता दें कि पुलिस और जिला प्रशासन ने प्रस्तावित कार्यक्रम के लिये अपने स्तर पर तैयारियां भी कर ली है, पुलिस फ़ोर्स अलर्ट है, उधर प्रशासन ने जेल भरो आंदोलन के आह्वान को देखते हुए शहर में 6 अस्थाई जेल घोषित की है और उनके लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये हैं, प्रशासन ने इस पूरी व्यवस्था के लिए ग्वालियर सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक विदित सरवैया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

 

80 Views
What do you think?

Leave a Reply