PM मोदी का उत्तराखंड दौरा आदि कैलाश के करेंगे दर्शन प्रदेशवासियों को देंगे 4200 करोड़ की सौगात

PM Cares for Children Scheme: PM मोदी की बेसहारा बच्चों को सौगात, हर महीने मिलेगा 4000 ₹ स्टाइपेंड; 23 साल की उम्र में मिलेंगे 10 लाख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचने वाले हैं। यहां वो 4200 करोड़ की सौगात देने वाले हैं और इसी के साथ भोलेनाथ का आशीर्वाद भी लेंगे। पीएम पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और यहां पर आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद जागेश्वर धाम जाएंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

 प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे। यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात करने के साथ वह स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। आईटीबीपी और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों के साथ उनकी बातचीत भी होगी।

4200 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री के इस दौरे के शेड्यूल की बात करें तो वह अल्मोड़ा पहुंचेंगे जहां वह जागेश्वर धाम में पूजन अर्चन करेंगे। दोपहर 2:30 बजे वह पिथौरागढ़ जाएंगे। जहां वे सिंचाई, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बागवानी, आपदा प्रबंधन समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी 4200 करोड रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

102 Views

Leave a Reply