Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

दिवाली से पहले पुजारियों-सेवकों को तोहफा

2 min read
Text Size:

उत्तर प्रदेश के रामलला के पुजारियों को दीवाली के पहले बड़ी सौगात मिली है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के सेवकों का एक बार फिर वेतन बढ़ा दिया है।इसके साथ ही पुजारियों को बीमा, डीए और भत्तों का भी लाभ मिलेगा। खास बात ये है कि छह महीने में यह दूसरा मौका है जब सेवकों के वेतन में वृद्धि की गई है।

अब खाते में आएंगे इतने रुपए

जानकारी के अनुसार, श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के सेवकों की सैलरी फिर बढ़ा दी है ।मुख्य पुजारी का वेतन 25000 से बढ़ाकर 32900 कर दिया गया है और अन्य सेवकों का वेतन भी बढ़ा है। 20000 वेतन पा रहे सहायक पुजारियों का वेतन 31 हजार रुपए हो गया है। यह वृद्धि सितंबर माह से की गई है, यानि अक्टूबर की सैलरी में नई दरों का भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही मंदिर के 4 सहायक पुजारियों का वेतन भी बढ़ाया गया है इसके अलावा पुजारियों को स्वास्थ्य बीमा, टीए-डीए भी दिया जाएगा।

डीए-टीए समेत अन्य सुविधाओं का भी लाभ

जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट ने वेतन वृद्धि के साथ ही पुजारियों और सेवादारों को सरकारी सुविधाओं जैसी सुविधाएं देने की भी योजना बनाई है, जिसके तहत अब मंदिर कर्मचारियों को चिकित्सीय सेवा, यात्रा भत्ते और निवास का भत्ते का भी लाभ मिलेगा। इससे पहले ट्रस्ट ने मई में पहला इंक्रीमेंट देते हुए मुख्य पुजारी को 25 हजार रुपये और सहायक पुजारियों को 20000 रुपये देने का निर्णय लिया गया था वहीं अब अक्टूबर महीने में दोबारा मुख्य पुजारी का वेतन 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 32 हजार 900 रुपये किया गया और उनके सहायक पुजारियों का वेतन 31000 कर दिया है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply