मिर्च, तुवर और मक्का की फसल में हो रही थी गांजे की खेती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भीकनगांव। खरगोन पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की है। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध नशामुक्ति अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके संबंध में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर ग्रामीण राकेश गुप्ता तथा उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन चन्द्रशेखर सोलंकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व खेती पर अंकुश लगाने हेतु पृथक से भी निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह व एएसपी शहर तरूणेन्द्रसिंह बघेल, एएसपी ग्रामीण मनोहरसिंह बारीया व समस्त एसडीओपी व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप एसडीओपी भीकनगांव के नेतृत्व में थाना चैनपुर की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ७ अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अमन पिता सुमेरसिंग जाति भीलाला निवासी ग्राम बाबलगढ़, जयपाल पिता अमन जाति भीलाला निवासी ग्राम बाबलगढ़ ने उसके खेत मे अवैध गांजे के पौधे लगा रखे हैं। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में एएसपी शहर तरूणेन्द्रसिंह बघेल, एएसपी ग्रामीण मनोहरसिंह बारीया, अनुविभागीय अधिकारी खरगोन रोहित लखारे एवं अनुविभागीय अधिकारी भीकनगांव राकेश आर्य के नेतृत्व में थाना मेनगांव, थाना गोगावा, थाना बिस्टान, यातायात थाना, महिला थाना, पुलिस लाइन आदि का बल एवं चौकी हेलापड़ावा थाना चैनपुर पर पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताए स्थान ग्राम बाबलगढ़ में अमन एवं जयपाल भीलाला के खेत पर पहुंचे तो आरोपी अमन पिता सुमेरसिंग जाति भीलाला, जयपाल पिता अमन जाति भीलाला, पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। अमन एवं जयपाल के खेत में जाकर देखा तो अवैध गांजे के हरे पत्तेदार पौधे पाए गए। पुलिस टीम व पंचागों की मदद से मौके से कुल 915 नग वजनी 3 किवंटल 4 किलोग्राम का जप्त करने मे पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। जिसकी कीमत करीब ६ लाख ८ हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने 8 किमी पैदल जंगल के रास्ते चलकर गांजे के खेत में पहुंचकर कार्यवाही को अंजाम दिया। आरोपी अमन एवं जयपाल का कृत्य अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय होना पाया जाने से आरोपी अमन एवं जयपाल के विरूद्ध थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 376/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Views Today: 2

Total Views: 140

Leave a Reply

error: Content is protected !!