Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

खातेगांव क्षेत्र में खड़े वाहनों से चुराते थे डीजल,चार आरोपित गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

खातेगांव- क्षेत्र में खड़े वाहनों से डीजल चुराने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। इनको रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।

लगातार सर्चिंग कर रही थी पुलिस टीम

थाना प्रभारी विक्रांत झांझोट ने बताया कि रात में नगर के आसपास के ढाबों पर, बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन टीम गठित कर सर्चिंग की जा रही थी।

संदिग्ध गाड़ी को रोककर पूछताछ

रात्रि गश्त के दौरान कन्नौद रोड दरबार ढाबे के पास एक लाल रंग की संदिग्ध गाड़ी को रोककर पूछताछ की गई, तलाशी लेने पर पिछले हिस्से में तीन नीले रंग के दो केन जिसमें करीब 60 लीटर डीजल था, वहीं एक खाली केन तथा एक हरे रंग की डीजल निकालने का पाइप मिला।

गाड़ी बैठे लोगों से हुई पूछताछ

गाड़ी में बैठे 26 वर्षीय कृष्णा डाबी निवासी खरसोद खुर्द थाना इंगोरिया जिला उज्जैन, 24 वर्षीय पवन सिंह कोरकू निवासी गांव खेरवास थाना बदनावर जिला धार, 27 वर्षीय दिनेश देवड़ा निवासी गनोरा थाना हरणगांव, 29 वर्षीय जितेन्द्र मालवीय निवासी चिंतामन जवासिया थाना चिंतामण जिला उज्जैन से सख़्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने डाक बंगला मैदान खातेगांव एवं अन्य स्थानों पर खड़े वाहन से डीजल चोरी करना स्वीकार किया, जिसकी तस्दीक कराई गई। आरोपी के कब्जे से चोरी का 60 लीटर डीजल व अन्य सामग्री जब्त की गई।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply