हिमाचल के किन्नौर में फिर लैंडस्लाइ

शिमला- हिंदुस्तान-तिब्बत बॉर्डर को जोडऩे वाले नेशनल हाईवे-5 पर हिमाचल के किन्नौर के निगुलसरी में फिर से भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे समूचे किन्नौर जिले का शेष देश दुनिया से संपर्क कट गया। हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई हैं। निगुलसरी में एनएच-5 बंद होने से सैकड़ों पेटी सेब और मटर की फसल टापरी मंडी और ट्रकों में फंस गई है।

इससे बागवानों की चिंताएं बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग सडक़ की बहाली में जुटा हुआ है, लेकिन पहाड़ी से बार बार गिर रहे पत्थर इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इससे पहले भी बीते छह और सात यहां भारी लैंडस्लाइड हुआ था और सडक़ का करीब 400 मीटर हिस्सा धंस गया था। उस दौरान हाईवे 11 दिन तक बंद रहा। दिन-रात सडक़ बहाली का काम किया गया। तब जाकर सडक़ को खोला गया।

196 Views

Leave a Reply