Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

उज्जैन की दुष्कर्म पीड़िता से इंदौर के अस्पताल में मिलने पहुंचे कमल नाथ, बोले- मध्य प्रदेश अपराध में नंबर वन

2 min read
Text Size:

इंदौर- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ उज्जैन की दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के लिए शहर के एमटीएच अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़िता ठीक है। अभी वह मानसिक तौर पर थोड़ी विचलित है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में पिछले दिनों 15 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ था। वह उज्जैन की गलियों में खून से लथपथ अर्धनग्न अवस्था में मदद की मांगती रही। कुछ लोगों ने उसे पैसे भी दिए। बाद में एक पंडितजी ने बच्ची को कपड़े दिए और पुलिस को सूचना दी थी। बाद में बालिका से पूछताछ के बाद रिक्शा चालक भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना में दर्ज की गई थी। स्वजन उसे मानसिक तौर पर कमजोर बता रहे हैं। बालिका को इलाज के लिए इंदौर के एमटीएच अस्पताल में रखा गया है।

कमल नाथ ने पीड़ित बालिका से मिलने के बाद कहा कि मध्य प्रदेश अब महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन बन गया है। यहां महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे अपराध प्रदेश में रोज हो रहे हैं, लेकिन वह सामने नहीं आ पाते। उन्होंने कहा कि उन्होंने बालिका को दिल्ली में इलाज कराने के लिए बातचीत भी कर ली थी, लेकिन डाक्टरों का कहना है कि इसकी जरूरत नहीं है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply