Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
राष्ट्रीय

जेपी नड्डा की राष्ट्रीय महासचिवों के साथ चुनावी बैठक

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी महा‎स‎‎चिवों के साथ चुनावी बैठक कर रहे हैं। ‎मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी राष्ट्रीय महासचिवों की एक बड़ी बैठक बुलाई है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में विधान सभा चुनाव की अब तक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक जिन राज्यों में चुनाव होना है, उनमें से भाजपा के लिए महत्वपूर्ण चार राज्यों ‎जिनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना की चुनावी रणनीति को लेकर बैठक में प्रजेंटेशन दिया जाएगा।
बैठक में इन राज्यों में निकाली गई विभिन्न चुनावी यात्राओं की समीक्षा की जाएगी और साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। नड्डा पार्टी महासचिवों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वयं अपने सहित पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं के चुनावी राज्यों के दौरे पर भी विचार मंथन करेंगे और अब तक जिन दौरों के कार्यक्रम तय हो चुके हैं, उनकी तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।

376 Views
What do you think?

Leave a Reply