सिमेंट मिक्स गाड़ी में हुए विस्फोट से आठ श्र‎मिक घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनंतनाग- लारकीपोरा में एक गाड़ी में हुए अचानक विस्फोट से घायल हो गए ‎‎‎जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दक्षिण कश्मीर ‎स्थित अनंतनाग में हुई यह घटना से उस समय हुई जब श्रमिकों का दल एक टाटा मोबाइल वाहन में सवार हो लारकीपोरा डुरु से आगे जा रहे थे। लारकीपोरा में अचानक ही वाहन के भीतर एक धमाका हुआ और उसमें सवार आठ श्रमिक घायल हो गए।

 विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचें सुरक्षाबल और पुलिसक‎र्मियों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए, घायल श्रमिकों को स्थानीय लोगों की मदद से निकटवर्ती अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। घायल श्रमिकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
संबधित पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी घायल श्रमिक गैर कश्मीरी हैं और देश के अन्य राज्यों से संबधित हैं। विस्फोट सिमेंट मिक्स सेंटिंग वाइब्रेशन मशीन जोकि श्रमिकों के वाहन के साथ ही संयो‎जित है। वहां एक पोर्टेबल जेनरेटर और तेल का एक कैन था जो धमाके की चपेट में आ गए। मौके पर आये फांरेसिक जांच दल ने कुछ नमूने कब्जे में लिए हैं।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

error: Content is protected !!