मैरिज हॉल में आग, 113 की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बगदाद- इराक में एक मैरिज हॉल में आग लगने से 113 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे में दूल्हा और दुल्हन भी घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आग इराक के निनेवे प्रांत के हमदानिया इलाके में लगी है।

अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि आतिशबाजी के बाद मैरिज हॉल में आग लगी है। जब आग लगी तो यहां करीब 1,000 लोग मौजूद थे। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने अधिकारियों से लोगों को जल्द से जल्द मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

225 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!