Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

सेना के जवान पर हमला करने वालों की तलाश में जुटी केरल पुलिस

2 min read
Text Size:

तिरुवनंतपुरम- सेना के एक जवान पर हमला करने वाले लोगों की तलाश में केरल पु‎लिस जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की कई टीमें उन छह लोगों के एक समूह की तलाश कर रही हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे प्रतिबंधित पीएफआई के सदस्य हैं। इन पर कडक्कल के पास से लगभग 60 किलोमीटर दूर सेना के एक जवान को उसके घर से जबरन उठाकर ले जाने का आरोप है। बताया जा रहा है ‎कि जवान शाइन कुमार छुट्टी पर थे। छुट्टी के आखिरी दिन से ठीक पहले उनको पास के वन क्षेत्र में ले जाया गया, पीटा गया और उनकी पीठ पर हरे रंग से पीएफआई लिखकर छोड़ दिया गया। मामला दर्ज करने वाली कडक्कल पुलिस से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार देर रात की है।

पहचान उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा ‎कि शिकायत दर्ज होने के बाद, कई पुलिस दस्ते हमलावरों की तलाश में हैं। उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी जांच पर नज़र रखे हुए हैं।
सेना के उस जवान के मुताबिक हमलावरों के गिरोह ने उनके हाथ टेप से बांध दिए और जम कर पिटाई की। इस बीच भारतीय सेना भी घटना पर नजर रख रही है। सेना के जवान शाइन कुमार राजस्थान में तैनात हैं और यह घटना उनकी छुट्टी के आखिरी दिन हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, वह अभी भी घर पर हैं और वापस अपनी ड्यूटी पर नहीं गए है। यह घटना प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केरल में प्रतिबंधित पीएफआई के पूर्व सदस्यों से जुड़े स्थानों पर छापेमारी शुरू करने से कुछ घंटे पहले हुई थी। पु‎लिस मामले की जांच में जुटी है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply