Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

लडकी ने तिरछी नज़र से कमाए लाखों रुपये

2 min read
Text Size:

लंदन- एक लडकी की तिरछी आंखें ही उसकी कमाई का जरिया बन गया। भैंगीर आंखें होने के कारण एली डेविस नाम की लड़की का मज़ाक बचपन में लोग उड़ाते थे, लेकिन बाद में एली ने अपनी उसी तिरछी नज़र से लाखों रुपये कमाए। यहां तक कि उसके फैंस और फॉलोअर्स में बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं, जो एली के हौसले की खूब तारीफ करती हैं।
एली डेविस की खासियत है उनकी एक आंख का टेढ़ा होना। आम भाषा में हम इसे भैंगापन कहते हैं। एली को स्कूल में इसकी वजह से काफी अपमानित होना पड़ा। लेकिन फिर एली अपनी उसी आंख की वजह से इंटरनेट पर छा गईं। ब्यूटी थेरेपी की पढ़ाई करने के दौरान ही उसके पार्ट टाइम शॉट गर्ल का काम किया। बचपन में उन्हें इतना कॉन्फिडेंस नहीं था लेकिन बड़े होकर उन्होंने अपनी इस कमी को स्वीकार कर लिया। वो बात अलग है कि वो अब इसे फिक्स करना चाहती हैं।
एली का कहना है कि वो चूंकि मेनस्ट्रीम मॉडलिंग में भी जाना चाहती है, ऐसे में वो अपनी आंखें ठीक करवाना चाहती है।

उसे इस सर्जरी के लिए 41 लाख रुपये से भी ज्यादा की रकम खर्च करनी होगी लेकिन एली का कहना है कि उसे डर है कि अगर उसने अपनी आंखें फिक्स नहीं करवाईं तो वो अंधी हो जाएगी। अब वो सर्जरी के ज़रिये इसे ठीक करना चाहती है। हालांकि उसे पहले भी डॉक्टर ने चश्मा दिया था, जिसे उसने कभी नहीं लगाया। उसे इसकी वजह से दिक्कत हो रही है।
ब्रिटेन के वेल्स में रहने वालीं एली ने जब टिकटॉक ज्वाइन किया, तो उन्हें पसंद करने वालों की संख्या लाखों में पहुंच गई है। उनके 2 लाख 11 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर बन चुकी हैं। एली अपनी आंखों के मेकअप की तमाम तस्वीरें टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम पर भी डालती रहती हैं। वे बताती हैं कि उन्होंने मज़े-मज़े में टिकटॉक ज्वाइन किया था, लेकिन उन्हें इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग की उम्मीद नहीं थी। मेकअप ट्यूटोरियल से लेकर गाने और डांस के वीडियो के ज़रिये एली का दावा है कि उसने 3 करोड़ से ज्यादा की रकम कमाई है।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply