Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का इंदौर आगमन पर आत्मीय स्वागत

1 min read
Text Size:

भोपाल- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंची। इंदौर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी पुष्प गुच्छ भेंट कर अगवानी की।

एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में इंदौर मिनिस्टर इन वेटिंग गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक मनोज पटेल तथा सुदर्शन गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply