Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

इमरान का समर्थक मशहूर टीवी एंकर गायब होने के पांच माह बाद लौटा घर

2 min read
Text Size:

लाहौर- पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के कट्टर समर्थक और लोक‎प्रिय टीवी एंकर पांच माह बाद घर वापस लौट गए। बता दें ‎कि एंकर रियाज खान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पिछले 4 महीने से लापता चल रहे थे। स्थानीय मीडिया ने हाल ही में जानकारी दी कि पुलिस कस्टडी से रिहा होने के बाद रियाज खान अचानक अपने घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करने वाले इमरान रियाज़ खान को देश की सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर अज्ञात जगह पर रखा था। गौरतलब है ‎कि रियाज़ खान को मई में पंजाब के सियालकोट में एक हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ़्तारी से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ‘देश छोड़ने’ की बात कही थी।

 वीडियो में एंकर ‎रियाज ने कहा था कि संकटग्रस्त देश में उनके लिए अपना काम कर पाना मुश्किल लग रहा है। वह इसलिए देश छोड़ रहे हैं ताकि वह अपना पेशेवर काम जारी रख सकें। एयरपोर्ट से गिरफ्तारी के बाद अचानक वह गायब हो गए थे। लापता होने से पहले रियाज खान ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान के लिए अपना समर्थन जताया था। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उनकी रिहाई का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है, ‘जाने-माने पाकिस्तानी पत्रकार इमरान रियाज खान, जो लगभग 5 महीने से लापता थे, आखिरकार घर लौट आए हैं। वह उन कई नामों में से शामिल हैं जो पाकिस्तान की नी‎तियों से पीड़ित हैं।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply