एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर को सौंपा है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय शांडिल्य ने बताया कि प्रदेशभर के वकील वर्षों से प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। वही प्रदेश सरकार खुद इस बारे में कई बार घोषणा कर चुकी है लेकिन प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हुआ। वकीलों का कहना है कि वकीलों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रदेश में कोई अधिनियम नहीं है। उनका व्यवसाय आमजन को न्याय दिलाने का है लेकिन वे खुद वर्षों से अन्याय का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना जरूरी है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय शांडिल्य का कहना है कि वकीलों की वर्षों पुरानी इस मांग को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। जबकि राजस्थान सहित कई राज्यों में इस एक्ट को लागू किया जा चुका है। राजस्थान ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए वकीलों के पक्ष में न सिर्फ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया, बल्कि वकीलों के लिए कई अन्य सुविधाएं भी लागू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि मप्र में भी इसी तर्ज पर वकीलों के हित में काम किए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो वकील आंदोलन की राह भी पकड़ सकते हैं। इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष रामचंद्र सोनी, उपाध्यक्ष चंदनसिंह राजपूत सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

80 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!