छ: महीने पहले प्रत्याशी घोषित करने का था दावा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश में विधानसभा के आम चुनाव हेतु आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने में अब कुछ ही दिनों की बात है। इसके बाद आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही पार्टी प्रत्याशियों के पास जनसंपर्क और प्रचार करने में काफी कम वक्त मिलेगा। इसे देखते हुए एक साल पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव से छह महीने पहले प्रत्याशियों की सूची जारी करने का दावा किया था ताकि उन्हें प्रचार-प्रसार करने और जनसंपर्क हेतु अधिक वक्त मिल जाए। तब यह तय किया था कि जिन सीटों पर पार्टी को लगातार पराजय का सामना करना पड़ रहा है, उन पर उम्मीदवारों की घोषणा काफी पहले कर दी जाएगी। जिससे पार्टी को आवश्यक तैयारी करने का भरपूर मौका मिल सके। इस आधार पर कांग्रेस हाईकमान द्वारा हरदा जिले की दोनों विधानसभा सीट हरदा और टिमरनी में उम्मीदवारों का ऐलान छह माह पहले ही हो जाना चाहिए था। मगर पार्टी आज तक इस बारे एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा सकी है। वैसे भी हरदा-टिमरनी के अलावा अन्य सीटों पर भी कांग्रेस अपनी पहली सूची नहीं बना सकी है। इससे संभावित दावेदार अपना प्रचार शुरू करने में पिछड़ रहे हैं।

भाजपा से पिछड़ी सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस

इधर सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस के विपरीत भाजपा ने तो आचार संहिता लगने के दो माह पहले से बड़े नेताओं को बुलाकर रैलियां निकालने और आमसभाओं का सिलसिला शुरू कर दिया। वहीं अब तक दो अलग-अलग सूचियां भी जारी करके अपने 78 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसके विपरीत अभी तक कांग्रेस अपनी पहली सूची के नाम भी तय नहीं हो पाए हैं। इस तरह देखा जाए तो भाजपा का ‘विधानसभा चुनाव : 202३Ó का मिशन तेजी से आगे निकल गया है।

क्या हैं कारण

पार्टी के उच्चस्थ सूत्रों के अनुसार इस बार कांग्रेस द्वारा तीन अलग-अलग सर्वे कर दावेदारों का चयन किया जाना है। इन सर्वे की रिपोर्ट भी पार्टी के पास आ चुकी है। इसमें हर बार की तरह इस बार भी यह तय किया गया कि प्रत्याशियों की टिकट बंटवारे में खींचतान न हो इस कारण इसकी सूची भोपाल से तय न होकर दिल्ली हेड ऑफिस से तय कर घोषित की जाएगी।

सिटिंग एमएलए का नंबर पहले

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की पहली सूची में करीब 60 प्रत्याशियों के नाम घोषित करने का अनुमान है। इसमें सिटिंग विधायकों के नाम सबसे ज्यादा होंगे। इसके अलावा ऐसे चेहरों को भी प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है, जिन सीटों पर कोई विवाद नहीं है या सिंगल नाम है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस की सूची तीन चरणों में जारी होगी। सितंबर माह के आखिरी तक पहली सूची आ सकती है। अब देखना यह है कि कांग्रेस कब तक यह ऐलान कर मैदान में सामने आएगी। फिलहाल तो पार्टी हल्के में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!