पंद्रह दिन बाद भी अपहृता का नहीं लगा सुराग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों शहर की श्यामा नगर कॉलोनी निवासी एक 14 वर्षीय नाबालिक बालिका का पास में ही रहने वाले एक युवक ने बेहला फुसलाकर कर अपहरण कर लिया। जिसकी खबर लगते ही परिवार के लोगों ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। घटना को आज 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण परिवार के लोग पुलिस थाना ओर एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। जिसको देखते हुए परिजनों द्वारा मजबूरन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसका समर्थन आज पूर्व विधायक आरके दोगने ने किया। वहीं पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखकर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने इस घटना को दुखद व निंदनीय बताया और साथ ही साथ शासन के लापरवाही पूर्ण रवैए पर भी सवाल खड़े कर चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द लड़की को सकुशल बरामद नहीं किया गया तो कांग्रेस परिवार उग्र आंदोलन करेगा, जिसके जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!