Skip to content
Thursday, 29 October 2026
राष्ट्रीय

कावेरी जल मुद्दे को लेकर कर्नाटक में तेज हुआ विरोध,बेंगलुरु बंद का किया एलान

2 min read
Text Size:

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल मुद्दे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ राज्य में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आज कर्नाटक के बेंगलुरु में बंद का एलान किया गया है। कावेरी जल मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों ने बेंगलुरु बंद का आह्वान किया है। के मुताबिक, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के सभी रूट हमेशा की तरह चालू रहेंगे।

बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन इस सप्ताह निर्धारित दो बंदों में से एक है। दूसरा राज्यव्यापी बंद शुक्रवार, 29 सितंबर को है। आज बंद के लिए यातायात सलाह जारी की गई है। राज्य के स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे। इस बीच, अपने कर्मचारियों को आज घर से काम करने का आदेश दिया है। विस्तारा और इंडिगो उन एयरलाइनों में से हैं जिन्होंने अपने यात्रियों के लिए यात्रा सलाह जारी की है।

के इस बंद पर मैजेस्टिक बीएमटीसी बस स्टॉप पर ऑटो चालक नसीर खान ने कहा, “हम विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद का समर्थन करते हैं। जब कावेरी जल का मुद्दा आता है, तो हमारा स्पष्ट रुख है कि कर्नाटक किसी को पानी नहीं देगा। यहां सिर्फ रात के ड्राइवर हैं, आज ऑटो नहीं चलेंगे, हम बंद का समर्थन करेंगे।”

85 Views
What do you think?

Leave a Reply