Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
राष्ट्रीय

पीएम 27 को करेंगे 4500 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

1 min read
Text Size:

अहमदाबाद- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा क्षेत्र से संबंधित 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए 27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इसके अलावा आदिवासी बहुल छोटाउदयपुर जिले के बोडेली शहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा सचिव विनोद राव ने कहा, बोडेली में सभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी राज्य सरकार की मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पहल के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना का उद्देश्य स्कूली के बुनियादी ढांचों का उन्नयन, नए और स्मार्ट कक्षाओं एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं का निर्माण, राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। योजना को पिछले साल अक्तूबर में गुजरात के अडालज गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था। इसके तहत राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च कर सभी 35,133 सरकारी और 5,847 अनुदान प्राप्त स्कूलों का उन्नयन करेगी। राव ने कहा इस अवसर पर प्रधानमंत्री राज्य में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित कई अन्य नई योजनाएं भी शुरू करेंगे, जिनमें स्वामी विवेकानंद ज्ञान शक्ति आवासीय विद्यालय, रक्षा शक्ति विद्यालय, मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु मेरिट छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट छात्रवृत्ति शामिल हैं।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply