पश्चिम बंगाल में डेंगू से मरने वालों की संख्या 30 से ज्यादा हुई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कोलकाता- पश्चिम बंगाल में डेंगू से छह और लोगों की मौत हो गई है। इससे राज्य में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 से ज्यादा हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि दो मरीजों की कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। इनमें से एक सॉल्ट लेक से था तथा दूसरा बाघा जतीन का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि 2 लोगों की मौत पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में और 2 अन्य लोगों की मौत खड़गपुर में हुई। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि केरल से लौटे एक प्रवासी मजदूर निपाह से संक्रमित नहीं हैं। उसमें निपाह संक्रमण के जैसे लक्षण थे। जिसके बाद उसकी जांच करायी गयी थी। उन्होंने बताया कि मजदूर का बेलियाघाटा आईडी हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है और उसके गले में संक्रमण है।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!