Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
राष्ट्रीय

शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर विधानसभा स्पीकर नार्वेकर बोले-न देरी करेंगे और न ही जल्दबाजी

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा, शिवसेना के बागी विधायकों की अयोग्यता मामले में जानबूझकर की जा रही है देरी। वहीं मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, न देरी करेंगे और न ही जल्दबाजी करेंगे।
शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले के फैसले में देरी नहीं करेंगे और न ही इस मामले में जल्दबाजी करेंगे।  इसी के साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा, वह जो भी निर्णय लेंगे वह संवैधानिक होगा।

उन्होंने कहा, मैं केवल यह कह सकता हूं कि मैं इसमें देरी नहीं करूंगा और न ही जल्दबाजी करूंगा।
क्या था मामला
पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ शिवसेना से अलग हो गए थे। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से वह मुख्यमंत्री बने। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने दलबदल विरोधी कानूनों के तहत शिंदे सहित बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर को उचित समय के भीतर अयोग्यता मामले पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply