अनोखा तीर, हरदा। जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 22 सितम्बर को मंडी प्रांगण हरदा में प्रात: 10:30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा औद्योगिक क्षेत्र हरदा में अधोसंरचना विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति व वितरण पत्र वितरित किए जाएंगे।
97 Views

