Skip to content
Friday, 16 October 2026
व्यापार

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम

2 min read
Text Size:

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट कर दिया है। आज भी गाड़ी चालक को राहत की खबर है। इसका मतलब है कि आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल इनकी कीमतों को राष्ट्रीय स्तर पर बदला गया था। पेट्रोल-डीजल की कीमतें वैश्विक कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। इसके अलावा इसमें टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी शामिल होते हैं। इस कारणवश हर राज्य में इसके दाम अलग होते हैं।

आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड का रेट 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

देश की तेल कंपनियां जैसे बीपीसीएल एचपीसीएल और इंडियन ऑयल ने आज भी इनकी कीमतों को स्थिर रखने का फैसला किया है। आइए, जानें कि देश के महानगरों के साथ बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?

फोन से चेक करें इसके दाम

देश के सभी लोग आराम तुरंत पेट्रोल-डीजल के रेट्स चेक करें इसके लिए तेल कंपनियां उन्हें फोन से इनके दाम चेक करने की सुविधा देते हैं। आप अपने फोन से ताजा रेट्स बड़े आराम से जान सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल के ऐप के जरिये भी ताजा रेट्स जान सकते हैं।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply