Skip to content
Sunday, 1 November 2026
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के सभी आरटीओ ऑफिसों में हड़ताल

2 min read
Text Size:

इंदौर- मध्यप्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों में काम प्रभावित होंगे। रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, नामांतरण जैसे कई कार्यों के लिए आवेदकों को परेशान होना पड़ेगा, क्योंकि अपनी मांगों को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय किया है। प्रदेश के सभी आरटीओ ऑफिसों में सोमवार को काम बंद रहेगा। इसका कारण विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना है। मध्य प्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन के आह्वान पर अधिकारी और कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। हड़ताल को लेकर अधिकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से मूलभूत मांगें शासन के सामने रख रहे हैं, लेकिन उन पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हमारी मांगों को लेकर हमने 3 अगस्त को भी ज्ञापन दिया था, जिस पर मांगों को 15 दिन में पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया था। अब तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसे देखते हुए पिछले दिनों हुई बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से हड़ताल की घोषणा की है। इसके बाद भी शासन हमारी मांगों को नहीं मानता है तो अनिश्चितकालिन हड़ताल की योजना बनाई जाएगी।

इन मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल

आरटीओ में हड़ताल रहेगी। इसमें अधिकारियों की वेतन विसंगती दूर करना, केडर रिव्यू, क्रमोन्नती व्यवस्था लागू करना, दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्ति बंद करना, जिला स्तर पर प्रवर्तन अमला देना, बस दुर्घटना में आरटीओ को उत्तरदायी ना ठहराना, दूसरे अन्य विभागीय कार्यों में आरटीओ को ना लगाना जैसी मांगे प्रमुख हैं।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply