Skip to content
Friday, 23 October 2026
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर ‘गांधी दर्शन’ करेगा रन फॉर स्वस्थ भारत का आयोजन

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘गांधी दर्शन’ द्वारा 10 कि.मी. की‘रन फॉर स्वस्थ भारत’ का आयोजन किया जाएगा। हैल्थ फिटनेस के सहयोग से आयोजित यह दौड़ गांधी दर्शन राजघाट में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने से आरंभ होगी, जिसमें 1000 प्रतिभागी भाग लेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं ‘गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति’ के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि दौड़ गांधी दर्शन राजघाट से प्रारंभ होकर कनॉट प्लेस का चक्कर लगाकर वापिस गांधीदर्शन पर समाप्त होगी।
गोयल ने कहा कि विश्व के बड़े नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर धावकों के हाथ में मोदी जी ने गांधी जी के सपने को साकार करते हुए जो योजनाएं बनाईं हैे, उनके प्लेकार्ड होंगे। इसमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, वसुधैव कुटुम्बकम, ‘सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास’ के प्लेकार्ड शामिल  होंगे।

गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति’ के चेयरमैन हैं और वे सच्चे अर्थों में गांधी जी शिक्षाओं व विचारों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। गांधीजी का सपना था कि भारत स्वच्छ बने, यहां की नारी सशक्त हो, आयुर्वेद, योग जैसी पद्धतियों का इस्तेमाल कर लोग स्वस्थ व सुगठित बनें। उनके आदर्शों पर चलते हुए मोदीजी भी स्वच्छता, शौचालय, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, योगा, नारी सशक्तिकरण जैसी योजनाओं को अमल में ला रहे हैं।
गोयल ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन करके मोदीजी ने पूरे विश्व को भारत की ताकत का अहसास करवाया है। गांधी के बाद मोदी ही देश के ऐसे दूसरे नेता हैं जिनके विचारों का सम्मान आज देश ही नहीं पूरी दुनिया करती है।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply