व्यापारी द्वारा सरकार से खरीदी गई हजारों कुंटल मूंग निकली अमानक, व्यापारी को लगा करोड़ का चूना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सेमरी हरचंद – समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के दौरान अमानत मूंग मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में अमानत मूंग खरीदी के मामले सामने आ रहे थे तो अब व्यापारी द्वारा सरकार से खरीदी गई मूंग अमानक निकली है दिल्ली और पिपरिया की कंपनी द्वारा मध्य प्रदेश सरकार से 2022 में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग को टेंडर के माध्यम से खरीदा गया और कंपनी द्वारा वेयरहाउसो में रखी सरकारी मूंग को उठाने का काम शुरू किया गया परंतु जैसे ही कंपनियो ने वेयरहाउस से मूंग उठाना शुरू किया तो मूंग अमानत स्तर की निकली। दिल्ली की कंपनी श्री श्याम एग्रो के कर्मचारियों ने बताया कि सोहागपुर के ग्राम गुरमखेड़ी स्थित महालक्ष्मी वेयरहाउस में उनके द्वारा मूँग उठाई जा रही है। कट्टीयों में मूंग पूरी तरह खराब स्तर की है मूंग में आधे से अधिक मिट्टी मिली हुई है या फिर मूंग की जगह दाल निकल रही है। उनके द्वारा इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है वहीं वेयरहाउस द्वारा उन्हें पूरा माल उठाने के लिए विवश किया जा रहा है। अब देखना बाकी है कि मार्कफेड द्वारा व्यापारियों को बेची गई इस अमानत स्तर की मूंग मिलने के बाद क्या कार्यवाही की जाती है जब इस विषय पर जानकारी लेने के लिए मार्कफेड और वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों को फोन लगाया गया तो उनके द्वारा कहां गया की मौके पर कर्मचारियों को पहुंचा रहे हैं परंतु अधिकारियों द्वारा किसी भी कर्मचारी को महालक्ष्मी वेयरहाउस गुरमखेड़ी नहीं पहुंचाया गया।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

error: Content is protected !!