Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने विप्र फाउंडेशन के कार्यों को सराहा

2 min read
Text Size:
दैनिक अनोखा तीर, हरदा। दिल्ली स्थित भारत के राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से विप्र फॉउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और उन्हें संस्था के विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में अवगत कराया. जयपुर में निर्माणाधीन सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च श्री परशुराम ज्ञानपीठ, अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम जी की दिव्य मूर्ति प्रतिष्ठा प्रकल्प, उदयपुर के स्वामी आत्मानंद सरस्वती विप्र लेक सिटी कॉलेज, सूरत के विप्र गौरव भवन, कोलकाता के केसर कुंज, वैद्य पंडित रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहयोग योजना, लालसोट की आदि शंकर ई-लाइब्रेरी, चंदादेवी गायत्रीदेवी कन्या विवाह शगुन योजना सहित विप्र फाउंडेशन की शिक्षा, संस्कार और रोजगारमूलक गतिविधियों को राष्ट्रपति जी ने बड़े मनोयोग से सुना और सराहना की. ओडिशा के महेन्द्रगिरि पर्वत पर स्थित परशुराम विश्राम स्थल सहित देश के विभिन्न भागों में स्थित परशुराम तीर्थ के उन्नयन हेतु विप्र फाउंडेशन ने राष्ट्रपति जी से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की।
राष्ट्रपति भवन पहुंचे इस प्रतिनिधि मंडल में विप्र फॉउंडेशन के संरक्षक जगदीश मिश्रा भुबनेश्वर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सुनील शर्मा सीए मुम्बई, ओडिशा प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश शर्मा रायरंगपुर, कमल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष दिल्ली, गजानंद शर्मा भुबनेश्वर शामिल थे. इस अवसर पर राष्ट्रपति जी को विप्र फॉउंडेशन की तरफ से पुष्पगुच्छ, विफा का दुपट्टा, विफा की जानकारी हेतु विस्तृत प्रोफाइल और आध्यात्मिक पुस्तक एवम सम्मान चिन्ह भेंट किये। आशा है निकट भविष्य में राष्ट्रपति जी विप्र फाउंडेशन के किसी भी एक सेवा मूलक कार्य में अवश्य पधारेंगी।
189 Views
What do you think?

Leave a Reply