Skip to content
Saturday, 17 October 2026
व्यापार

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम

2 min read
Text Size:

सरकारी तेल कंपनियां रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी करते हैं। यह कीमतें वैश्विक कच्चे तेल यानी ब्रेंट क्रूड रेट के आधार पर तय किया जाता है। इन कीमतों में कई तरह के टैक्स और कमीशन भी जुड़े होते हैं। इस वजह से हर राज्य में इसकी कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है।

पूरे देश में एक साल से इनकी कीमतों को स्थिर रखा गया है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का रेट 90.53 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 90.74 डॉलर हो गया है।

दिल्ली, मुंबई,कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप शहर से बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इनकी कीमतों को जरूर चेक करना चाहिए। आप एक मैसेज या फिर ऐप्स के जरिये भी इनकी कीमतों को चेक कर सकते हैं। आप इंडियन ऑयल के ऐप्स के जरिये भी किसी भी शहर के ताजा रेट्स जान सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP डीलर कोड लिखकर मैसेज करके भी दाम जान सकते हैं।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply